योजना-चार : महात्मा गांधी मार्ग से आने वाले स्नानार्थियों को सीएमपी डॉट पुल तिराहे से मालवीय मार्ग, जाॅर्जटाउन थाना चौराहा, सी.वाई चिंतामणि मार्ग, संगम पेट्रोल पंप, जवाहर लाल नेहरू मार्ग से भेजा जाएगा। इसके बाद गीता निकेतन तिराहे से बिस्मिल मार्ग, शंकराचार्य तिराहा पर जीटी जवाहर चौराहे की तरफ से आ रहे श्रद्धालुओं के साथ शामिल होकर ये पांटून पुल-पांच से झूंसी क्षेत्र में पहुंचकर स्नान करेंगे।
योजना पांच : महात्मा गांधी मार्ग से आने वाले स्नानार्थियों को मेडिकल चौराहे से लाउदर रोड से बालसन चौराहा, मोतीलाल नेहरू मार्ग व महर्षि दयानंद मार्ग, कमला नेहरू हाॅस्पिटल, हाशिमपुर क्रॉसिंग, बक्शी बांध, रिवर फ्रंट रोड, नागवासुकि मंदिर के पहले बजरंगदास मार्ग तिराहे से बाएं मुड़कर नागवासुकि घाट पर स्नान के लिए भेजा जाएगा।
योजना-छह : योजना-पांच लागू होने पर भी संगम स्नान क्षेत्र में भीड़ का दबाव कम नहीं होता है तो रामबाग चौराहे, कोठापार्चा चौराहे से संगम जाने वाले स्नानार्थियों को आर्य कन्या डिग्री काॅलेज चौराहा, गऊघाट चौराहा, पुराना यमुना पुल की ओर अरैल क्षेत्र भेजकर वहां बनाए गए घाटों पर स्नान कराया जाएगा। इस योजना के लागू होने पर 60 मिनट तक की राहत मिल सकेगी।