फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj ठंड का सितम जारी, अभी और गिर सकता है पारा, नए साल के पहले दिन बूंदाबांदी की संभावना

Wed, 31 Dec 2025 05:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इस बार सर्दी के सीजन सोमवार-मगंलवार की रात काफी सर्द रही। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन में गलन रही। सुबह तक घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
प्रयागराज में दिन भर छाया रहा घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार सर्दी के सीजन सोमवार-मगंलवार की रात काफी सर्द रही। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन में गलन रही। सुबह तक घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। वाहन रेंगते रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन-चार दिनों तक दिन का तापमान और गिर सकता है।
विज्ञापन


कमजोर धूप की वजह से अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा लेकिन शाम चार बजे से ही धुंध छाने लगी। रात में धीरे-धीरे कोहरा घना होता गया। दिन में सर्द बर्फीली हवाओं की वजह से लोग कांपते रहे। वातावरण में नमी का स्तर अधिकतम रहा। लोगों ने सर्दी से राहत पाने के लिए अंगीठी तो जलाई ही सुविधा के मुताबिक घरों में तसले में कच्चा कोयला या लकड़ी भी जलाई। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के चारों तरफ लोग घेरा बनाकर सर्दी से राहत पाने का प्रयास करते दिखे।

मौसम विज्ञानी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले चार दिनों तक नीचे और ऊपर के तापमान में वृद्धि तो हो सकती है लेकिन गलन प्रभावी रहेगी। इस दौरान धूप खिलने के साथ बादलों की आवाजाही के आसार हैं। बुधवार को भी दोपहर तक घना कोहरा रहा। ठंड को समेटे हुए धूप दोपहर दो से चार के बीच में रही। पांच बजे से फिर गलन शुरू हो गया। 
विज्ञापन

लगातार बढ़ता जा रहा है ठंड का प्रकोप

जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिसंबर के अंतिम दिनों में सर्द हवाओं और घने कोहरे ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि धूप निकलने की अवधि भी कम होती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड का असर और तेज होगा।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के प्रभाव से प्रयागराज सहित पूरे संगम क्षेत्र में शीतलहर जैसी स्थिति बन रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान भी 20–22 डिग्री सेल्सियस के आसपास सिमट गया है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता काफी कम हो रही है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 72 से 96 घंटों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। कोहरे के साथ-साथ पछुआ हवाएं चलती रहेंगी, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। खासकर रात और तड़के सुबह के समय सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जाएगा। मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन हो सकती है बूंदाबांदी

नए साल के पहले दिन बृहस्पतिवार को जिले में बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो एक जनवरी को हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। अगर ऐसा होता है कि गलन और ठंड में और बढ़ोत्तरी होगी। एक जनवरी को प्रयागराज और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है, जिसके चलते कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। यदि ऐसा होता है तो तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और तेज हो जाएगा।

कोहरे के कारण सुबह के समय ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, वहीं हाईवे पर वाहन चालकों को धीमी रफ्तार और फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि कोहरे के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में सर्दी-खांसी, बुखार और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

ऐसे में गर्म कपड़े पहनना, ठंडी हवा से बचाव करना और सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से परहेज करना जरूरी है। साथ ही, अलाव और हीटर का सुरक्षित उपयोग करने की भी सलाह दी गई है। कुल मिलाकर, प्रयागराज में अगले कुछ दिन कड़क ठंड, घना कोहरा और संभावित हल्की बारिश के रहने वाले हैं। नए साल की शुरुआत भी ठिठुरन के साथ होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को नियमित रूप से मौसम अपडेट पर नजर रखने और सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें