फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर 31 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, भीषण ठंड पर भारी पड़ी आस्था

Sat, 03 Jan 2026 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Magh Mela : पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर माघ मेला 2026 का शुभारंभ आस्था, श्रद्धा और भक्ति के सैलाब के साथ हुआ। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद तड़के सुबह से ही लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम की ओर उमड़ पड़े और पुण्य की कामना के साथ पवित्र स्नान किया। मेला प्रशासन के अनुसार पौष पूर्णिमा पर 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। 
विज्ञापन
1 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम तट का विहंगम दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।




विज्ञापन

2 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम तट का विहंगम दृश्य।   - फोटो : अमर उजाला।
पौष पूर्णिमा के साथ माघ मेला 2026 का औपचारिक शुभारंभ हो गया। पहले स्नान पर्व पर देश के कोने-कोने आए लाखों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। आधी रात के बाद से ही संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड और ठिठुरन के बावजूद आस्था का उत्साह कम नहीं हुआ। साधु-संतों, कल्पवासियों और आम श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार और हरिनाम संकीर्तन के बीच स्नान किया।

प्रशासन ने इस बड़े आयोजन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। संगम क्षेत्र को कई जोन और सेक्टर में बांटा गया। प्रमुख स्नान घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ प्रबंधन के लिए वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें नावों के जरिए लगातार गश्त करती रहीं।


विज्ञापन

3 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम तट का विहंगम दृश्य।   - फोटो : अमर उजाला।
ड्रोन से की जाती रही निगरानी

पौष पूर्णिमा पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त रहा। पुलिस और फोर्स की निगरानी चप्पे-चप्पे  पर दिखी। मेले में दोपहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। ड्रोन कैमरे से पूरे माघ मेला और घाटों की निगरानी की जाती रही। संगम पर बने वॉच टॉवर के माध्यम से पुलिस संगम नोज और सभी घाटों पर नजर बनाए रखी। 

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क रहा। संगम क्षेत्र और मेला परिसर में अस्थायी अस्पताल, एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीमें तैनात की गईं। ठंड को देखते हुए अलाव, गर्म पानी और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की गई। नगर निगम और स्वच्छता कर्मियों ने सुबह से ही सफाई अभियान चलाया ताकि घाटों पर स्वच्छता बनी रहे।


4 of 19
माघ मेले में पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
कल्पवासी राम शिरोमणि तिवारी ने बताया, हर साल पौष पूर्णिमा पर संगम स्नान से आत्मिक शांति मिलती है। इतनी ठंड में भी व्यवस्था बेहतरीन है। वहीं, वाराणसी से आईं श्रद्धालु सरला देवी ने कहा, सुरक्षा और सुविधा देखकर मन प्रसन्न हो गया। माघ मेला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, आने वाले स्नान पर्वों मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां और कड़ी की जाएंगी। श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त बल और संसाधन भी तैनात किए जाएंगे। कुल मिलाकर, पौष पूर्णिमा पर हुए पहले स्नान पर्व ने माघ मेले की शुरुआत हो गई है। आस्था, अनुशासन और प्रशासनिक तैयारी के इस संगम ने प्रयागराज को एक बार फिर आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन

5 of 19
कड़कड़ाती ठंड पर भारी पड़ी आस्था। पौष पूर्णिमा पर उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
शाम चार बजे तक 21 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

माघ मेला प्रशासन के अनुसार पौष पूर्णिमा के अवसर पर सायं चार बजे तक 21 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हर हर गंगे और जय गंगा मैया के जयकारों से पूरा मेला क्षेत्र गुंजायमान रहा। स्नान के बाद भक्तों ने माथे पर चंदन और ऊं, राम और राधे का निशान बनवाया। आगरा, वाराणसी, कानपुर सहित प्रदेश के कोने कोने से श्रद्धालु आए। महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त संगम में स्नान करने के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन

6 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

विज्ञापन

7 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम तट पर निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मनीष कुमार वर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

8 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर डुबकी लगाने पहुंचे साधु। - फोटो : अमर उजाला।

9 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।



10 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।



11 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

12 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु।

13 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु। 

14 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु।

15 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु।

16 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु।

17 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु।

18 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु।
विज्ञापन

19 of 19
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
Magh Mela 2026 : पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें