फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela 2023 : भारी वाहनों की नो इंट्री 16 जनवरी तक जारी रहेगी लागू, मकर संक्रांति के मद्देनजर डायवर्जन

Thu, 12 Jan 2023 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेले में आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन माघ मेला क्षेत्र में बने हेलीपैड पार्किंग के साथ प्लाट नंबर 17, काली सड़क पर यातायात पुलिस लाइन के सामने व बगल में बनी पार्किंग,  पांटून पुल वर्कशाप एवं गल्ला मंडी दारागंज में पार्क करेेंगे।
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर शहर में भारी कॉमर्शियल वाहनों की इंट्री बृहस्पतिवार से बंद हो गई। रोक 16 जनवरी की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। नो इंट्री प्वाइंट पुलिस चौकी बम्हरौली, टीपी नगर तिराहा, सहसों चौराहा, फाफामऊ थाना,नवाबगंज बाईपास, हबूसा मोड़, 40 नंबर गुमटी, रामपुर चौराहा, घूरपुर थाना गेट, सोरांव बाई पास पर बनाए गए हैं।

विज्ञापन


रीवा मार्ग की ओर से आने वाले ट्रकों को थाना घूरपुर, गौहनिया, मिर्जापुर मार्ग की ओर से आने वाले ट्रकों को रामपुर तिराहा, वाराणसी मार्ग की ओर से आने वाले ट्रकों को हबूसा तिराहा, जौनपुर मार्ग से आने वाले ट्रकों को सहसों तिराहा, प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले ट्रकों को सोरांव बाईपास और लखनऊ मार्ग से आने वाले ट्रकों को नवाबगंज बाईपास से बाहर निकाला जाएगा। 

विज्ञापन

मेले में आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन माघ मेला क्षेत्र में बने हेलीपैड पार्किंग के साथ प्लाट नंबर 17, काली सड़क पर यातायात पुलिस लाइन के सामने व बगल में बनी पार्किंग,  पांटून पुल वर्कशाप एवं गल्ला मंडी दारागंज में पार्क करेेंगे।

भीड़ अधिक होने पर यह होगी व्यवस्था मिर्जापुर, रीवा की ओर से आने वाले वाहनों को लेप्रोसी चौराहा के बगल में नव प्रयागम पार्किंग, एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट पार्किंग, जौनपुर, वाराणसी की ओर से आने वाले वाहनों को कटका तिराहा से डायवर्ट कर मेला कछार, त्रिवेणीपुरम पार्किंग, कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को सीएमपी कॉलेज, केपी कॉलेज, जीआईसी मैदान पार्किंग और लखनऊ व प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को कर्नलगंज इंटर कॉलेज, मूकबधिर कॉलेज, भारत स्काउट व एमएनएनआईटी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें