फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

magh mela 2021 : आचार्यबाड़ा में छिड़ी रार, भूमि आवंटन के बिना लौटे संत

Fri, 25 Dec 2020 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : माघ मेले में भूमि को लेकर असंतोष जाहिर करते संत। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
माघ मेले में समूहों में बसने वाली तीसरी बड़ी आध्यात्मिक संस्था आचार्यबाड़ा के संतों में रार छिड़ने से शुक्रवार को दिन भर की लंबी मशक्कत के बाद भी भूमि आवंटन नहीं हो सका। हालांकि मेला प्रशासन ने दोनों धड़े के संतों को एक साथ बैठाकर सहमति बनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी। दोनों पक्षों की ओर से दो-दो संतों को नामित करने का भी सुझाव दिया गया, लेकिन इस पर भी एक राय नहीं बन पाई। अंतत: बिना भूमि आवंटन कराए ही आचार्यबाड़ा के संत अपने आश्रमों को लौट गए।
विज्ञापन


रामानुजनगर प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी रामेश्वराचार्य चाहते हैं कि उनके हाथों भूमि वितरण किया जाए, जबकि दूसरे धड़े के संतों की आपात बैठक में तय हुआ कि मेला प्रशासन ही भूमि आवंटित करे। ऐसा न होने पर मेले के बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई।

आचार्यबाड़ा में भी घमासन मचने से शुक्रवार को भूमि आवंटन नहीं हो सका। आचार्यबाड़ा बसाने के लिए रेलवे पुल से उत्तर हरिश्चंद्र द्वितीय चौराहा के बीच दो गाटा मार्गों पर 80 बीघा भूमि आवंटित की जानी है। सुबह रामानुज नगर प्रबंध समिति की ओर से स्वामी श्रीधराचार्य, स्वामी घनश्यामाचार्य और परांकुशाचार्य और अखिल भारतीय रामानुज वैष्णव समिति आचार्य बाड़ा की ओर से अध्यक्ष अच्युतप्रपन्नाचार्य, महामंत्री कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य और चक्रपाणि महाराज भूमि की नापी कराने पहुंचे।
विज्ञापन


इससे पहले मेला प्रशासन की ओर से आचार्यबाड़ा के संतों को नक्शा मुहैया करा दिया गया था, ताकि सहमति के आधार पर भूमि बांटी जा सके। लेकिन दोनों धड़े के संतों में सहमति नहीं बन सकी। रामानुज प्रबंध समिति के संतों का कहना था कि पूरी भूमि उन्हें दे दी जाए और वह अपनी सूची के आधार पर वितरण करेंगे। लेकिन वैष्णव समिति ने इसका कड़ा विरोध किया। इस पर मेला प्रशासन की ओर से सुझाव दिया गया कि दोनों पक्षों के दो-दो संतों को नामित कर उनकी मौजूदगी में भूमि बांटी जाए, लेकिन ऐसे संतों के भी नाम नहीं दिए जा सके। ऐसे में भूमि वितरण नहीं हो सका। 
विज्ञापन

prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

भूमि वितरण पर रामानुज वैष्णव समिति ने मेला प्रशासन को चेताया

देर शाम दारागंज स्थित आश्रम में अखिल भारतीय रामानुज वैष्णव समिति आचार्य बाड़ा की आपात बैठक में भूमि वितरण मेला प्रशासन की ओर से कराने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि किसी भी दशा में भेदभाव किया गया और उपेक्षा की गई तो मेले का बहिष्कार किया जाएगा। संतों ने आशंका जताई कि अगर समिति के किसी एक धड़े को भूमि बांटने का अधिकार दिया गया तो बवाल मचना तय है।

27 को आचार्यबाड़ा के भूमि पूजन की तैयारी

रामानुजनगर प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी रामेश्वराचार्य महाराज ने शुक्रवार की देर शाम कहा कि भूमि वितरण में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह अभी बाहर हैं और 27 की सुबह प्रयागराज पहुंचेंगे। इसी के साथ भूमि वितरण कर शिविर बसाने के लिए पूजन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें