फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में बांदा जेल भेजा गया माफिया मुख्तार अंसारी

Wed, 28 Dec 2022 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की कस्टडी रिमांड पूरा होते ही बाहुबली मुख्तार अंसारी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कोर्ट ने उनकी न्यायिक अभिरक्षा को 10 जनवरी 2023 तक के लिए मंजूर किया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद जिला न्यायालय में पेशी पर लगाया गया माफिया मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की कस्टडी रिमांड पूरा होते ही बाहुबली मुख्तार अंसारी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कोर्ट ने उनकी न्यायिक अभिरक्षा को 10 जनवरी 2023 तक के लिए मंजूर किया है। इसके साथ ही बाहुबली को पूरी सुरक्षा के साथ बांदा जेल में शिफ्ट किए जाने का आदेश दिया है। मुख्तार अंसारी की सुनवाई एसीजीएम अट्ठारह की कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान ईडी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था। 
विज्ञापन


ईडी की तरफ से अधिवक्ता शिव मूर्ति वर्मा पेश हुए थे। सरकारी अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरी ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने का कोई विरोध नहीं किया। एसीजीएम अट्ठारह की कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई पर संबंधित कोर्ट के समक्ष आरोपी को पेश किया जाए। इसके पहले बाहुबली मुख्तार अंसारी की ईडी कस्टडी रिमांड 28 जनवरी तक जिला जज की कोर्ट ने मंजूर की थी। आज जब समयावधि पूरी हुई तब उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।




तूफान कर रहा था मेरे अज्म का तवाफ, दुनिया समझ रही थी मेरी कश्ती भंवर में है

रिमांड अवधि खत्म होेने के बाद मुख्तार अंसारी की कोर्ट में पेशी के दौरान हुए दो वाकयेे दिन भर चर्चा में रहे। कोर्ट रूम में जाते वक्त मीडिया के सवालों पर माफिया ने यह कहते हुए कुछ बोलने से इंकार किया कि बोलने पर पाबंदी है। लेकिन कुछ देर बाद कोर्ट रूम से निकलते ही उसने शेर सुनाया, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।मुख्तार को ईडी की टीम दोपहर 12 बजे के करीब लेकर कोर्ट पहुंची। कोर्ट रूम में जाते वक्त मीडिया के सवाल पर उसने कुछ कहने से इंकार कर दिया। सिर्फ इतना कहा कि बोलने पर पाबंदी है। 

हालांकि करीब एक घंटे बाद सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के दौरान जैसे ही वह कोर्ट रूम से बाहर निकला, उसने एक शेर पढ़ा। कहा कि ‘तूफान कर रहा था मेरे अज्म का तवाफ, दुनिया समझ रही थी मेरी कश्ती भंवर में है।’ इसके बाद वह प्रिजन वैन में बैठकर बांदा के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

मुख्तार पर बेटे व साले समेत चार्जशीट की तैयारी

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में माफिया मुख्तार अंसारी से पूछताछ बुधवार को पूरी हो गई। अब उसके साथ ही उसके बेटे अब्बास अंसारी व साले आतिफ उर्फ सरजील रजा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

मुख्तार को ईडी ने 14 दिसंबर से कस्टडी रिमांड पर लिया था। बुधवार को रिमांड अवधि खत्म होने से पहले 15 दिनों तक उससे गहन पूछताछ की गई। सुरक्षा कारणों से उसे कहीं और तो नहीं ले जाया गया, लेकिन इस दौरान उसके करीबियों के साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट व कई अन्य लोगों से पूछताछ की गई। पूर्व में अब्बास अंसारी व सरजील से पूछताछ में मिली जानकारियों से जुडे़ सवाल भी पूछे गए। 

मुख्तार की कंपनी विकास कंसट्रक्शन व उसके ससुर की फर्म आगाज कंसट्रक्शन के खातों से हुए लेनदेन की बाबत गहन पूछताछ की गई। दोनों फर्मों की बैलेंस शीट के साथ ही मुख्तार, उसकी पत्नी अफ्शा अंसारी, बेटे व रिश्तेदारों के खातों से हुए लेनदेन के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। 

सूत्रों का कहना है कि ईडी को बेहद अहम जानकारियां मिली हैं। पूछताछ के दौरान कई साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद जल्द ही अब इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। उसके साथ ही बेटे अब्बास अंसारी व साले सरजील के खिलाफ भी चार्जशीट की तैयारी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें