फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : फतेहगढ़ जेल में बंद माफिया दिलीप मिश्रा ने जेलर को धमकाया, कहा- पता है तुम्हारे दोनों बेटे कहां रहते हैं

Tue, 21 Mar 2023 12:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज कोर्ट में पेशी से लौटे बंदी दिलीप मिश्रा ने तलाशी का विरोध किया। जेलर को जानमाल की धमकी देकर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने सेंट्रल जेल के जेलर की तहरीर पर बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
prayagraj news : माफिया दिलीप मिश्र। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज कोर्ट में पेश होकर फतेहगढ़ सेंट्रलजेल लौटे माफिया दिलीप मिश्रा ने गेट पर तलाशी का विरोध किया। जेलर को जानमाल की धमकी देकर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने सेंट्रल जेल के जेलर की तहरीर पर बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित सेंट्रल जेल में नैनी प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कला निवासी दिलीप मिश्रा निरूद्ध चल रहा है। 18 मार्च को दिलीप मिश्रा प्रयागराज गैंगस्टर कोर्ट में पेशी के बाद सुरक्षा में 10.25 बजे रात को वापस आया।

विज्ञापन

गेट कीपर मोहित तिवारी ने फोन पर दिलीप मिश्रा के वापस आने की सूचना दी। चीफ हेड वार्डर सत्येंद्र सिंह व हवलदार शिवकुमार मौर्य को बुलाकर बंदी दिलीप मिश्रा की सीसीटीवी कैमरे के सामने तलाशी कराने के आदेश दिए। तलाशी लेने पर बंदी दिलीप मिश्रा ने विरोध कर अभद्रता कर दी। कर्मचारियों ने तलाशी लेने के बाद उसको अंदर भेज दिया। अंदर जाकर दिलीप मिश्रा ने कर्मचारी विकास कुमार के साथ भी अभद्रता कर हंगामा किया।

विज्ञापन

जेलर बद्री प्रसाद मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। इस पर दिलीप मिश्रा ने जेलर से कहा कि तुम्हारे दो बेटे है और कहां रहते है सब कुछ पता है। मैं तुमको छोड़ूगां नहीं और हाईकोर्ट में झूठे आरोप लगाकर खिचवा लूंगा। जेलर ने दिलीप मिश्रा को हाईसिक्योरिटी बैरक में बंद करवा दिया। घटना के बाद से जेलर परेशान हैं। पुलिस ने जेलर की तहरीर पर दिलीप मिश्रा के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें