कौशाम्बी जिला कारागार।
- फोटो : अमर उजाला।
बबलू को रखा गया था तनहाई बैरक में
माफिया बबलू श्रीवास्तव को रात करीब दो बजे कौशाम्बी जिला कारागार लाया गया था। मेडिकल परीक्षण करने के बाद उसे तन्हाई बैरक में रखा गया था। बरेली से आए डिप्टी एसपी ने मेडिकल परीक्षण करने के बाद उसे जेल में दाखिल कराया। सोमवार को सुबह ही पेशी के लिए तैयार हो गया। गारद न आने की वजह से प्रयागराज पेशी पर ले जाने में देरी हुई।
माफिया ने की देवी की आराधना, लिया स्वल्पाहार
कारागार में लाए गए अंडरवर्ल्स डॉन बबलू श्रीवास्तव ने ने सुबह सुरक्षा कर्मियों से देवी आराधना करने की गुजारिश की। पुलिसकर्मियों के मौजूदगी में उसे पूजा कराया गया। इसके बाद उसने स्वल्पाहार लिया। बबलू ने सुबह ही स्नान कर लिया था। इसके बाद पेशी पर जाने के लिए तैयार होकर बैठा था।
क्या है पूरा मामला
पांच सितंबर 2015 की रात दुकान बंद करके कार से घर जाते समय सराफा व्यवसायी को अगवा किया गया था। सराफा व्यवसायी पंकज महिंद्रा की जवाहर स्क्वायर कोतवाली क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान थी। बदमाशों ने उनकी कार संगम स्थित बंधवा में लेटे हनुमान मंदिर के पास छोड़ दी थी। फिरौती के रूप में 10 करोड़ रुपये मांगे गए थे। बाद में पुलिस ने फतेहपुर जिले के एक फार्म हाउस में रात को छापा मारा तो सराफ पंकज महिंद्रा बंधे पड़े थे।
पुलिस ने मौके से माफिया के भांजे विकल्प श्रीवास्तव उर्फ गोलू पुत्र तरुण कुमार श्रीवास्तव, गोरखपुर निवासी महेंद्र यादव, सच्चिदानंद यादव उर्फ सचिता, बरेठी थाना थरवई निवासी चंद्रमोहन उर्फ बब्लू यादव को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 9 एमएम व 32 बोर की दो पिस्टलें, 315 बोर का तमंचा, आल्टो कार, लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी सिमकार्ड आदि बरामद हुए थे।