फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mafia Bablu Srivastava : बबलू श्रीवास्तव को बरेली जेल से लेकर पुलिस प्रयागराज रवाना, देर रात पहुंचेगा माफिया

Sun, 15 Oct 2023 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया बबलू श्रीवास्तव को पुलिस लेकर केंद्रीय कारागार नैनी में पहुंचेगी। नैनी में उसको विशेष बैरक में रखने की व्यवस्था की गई है। साथ ही नैनी जेल से कचहरी तक लाने के लिए भी पुलिस की विशेष टीम तैयार की गई है।
विज्ञापन
बबलू श्रीवास्तव को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यापारी पंकज महिंद्रा अपहरण कांड के आरोपी माफिया ओम प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ डॉन बबलू श्रीवास्तव को देर रात नैनी जेल लेकर पहुंचेगी पुलिस। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस उसे बरेली जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस रविवार को सायं करीब पांच बजे उसे लेकर रवाना हुई है। उसके साथ कई और वाहन चल रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से उसके वज्र वाहन के आगे और पीछे गाड़ियां चल रही हैं। प्रयागराज से बरेली की दूरी करीब 460 किलोमीटर है।

विज्ञापन


माफिया बबलू श्रीवास्तव को लेकर पुलिस रविवार की देर रात केंद्रीय कारागार नैनी में पहुंच सकती है। नैनी में उसको विशेष बैरक में रखने की व्यवस्था की गई है। साथ ही नैनी जेल से कचहरी तक लाने के लिए भी पुलिस की विशेष टीम तैयार की गई है। माफिया को 16 अक्तूबर को कोर्ट में पेश किया जाना है। पिछली सुनवाई के दौरान वह हाजिर नहीं हो सका था। उसने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी का अनुरोध अपने अधिवक्ता के माध्यम से किया था, लेकिन कोर्ट ने उसकी अर्जी को खारिज करते हुए पेश होने का आदेश जारी किया था। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

पांच सितंबर 2015 की रात दुकान बंद करके कार से घर जाते समय सराफा व्यवसायी को अगवा किया गया था। सराफा व्यवसायी पंकज महिंद्रा की जवाहर स्क्वायर कोतवाली क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान थी। बदमाशों ने उनकी कार संगम स्थित बंधवा में लेटे हनुमान मंदिर के पास छोड़ दी थी। फिरौती के रूप में 10 करोड़ रुपये मांगे गए थे। बाद में पुलिस ने फतेहपुर जिले के एक फार्म हाउस में रात को छापा मारा तो सराफ पंकज महिंद्रा बंधे पड़े थे।

पुलिस ने मौके से माफिया के भांजे विकल्प श्रीवास्तव उर्फ गोलू पुत्र तरुण कुमार श्रीवास्तव, गोरखपुर निवासी महेंद्र यादव, सच्चिदानंद यादव उर्फ सचिता, बरेठी थाना थरवई निवासी चंद्रमोहन उर्फ बब्लू यादव को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 9 एमएम व 32 बोर की दो पिस्टलें, 315 बोर का तमंचा, आल्टो कार, लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी सिमकार्ड आदि बरामद हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें