फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया अतीक की पत्नी ने कहा : ‘जिस जमीन पर सीएम ने किया भूमिपूजन, उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन’

Mon, 27 Dec 2021 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस में आयोजित प्रेस वार्ता में शाइस्ता परवीन ने कहा कि जिस जमीन को अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराए जाने का दावा किया जा रहा है, वह गलत है। उन्होंने दावा किया कि इस पर बने बंगले को विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
Prayagraj News : सिविल लाइन में पत्रकारों से बातचीत करतीं अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘लूकरगंज स्थित जिस जमीन पर एक दिन पहले आवासीय योजना का भूमिपूजन हुआ, उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसकी रजिस्ट्री रफतउल्ला और अच्छे के नाम पर है। उन्होंने इस पर बने बंगले को मेरे शौहर को सपा सरकार के दौरान चुनाव सामग्री रखने को दी थी।’

विज्ञापन

यह बातें कहते हुए अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने जिला प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका यह भी आरोप है कि यह बात छिपाकर सीएम से भूमिपूजन कराया गया। फिलहाल इस मामले की लड़ाई उनका परिवार सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

Prayagraj News : सिविल लाइन में पत्रकारों से बातचीत करतीं अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन। - फोटो : प्रयागराज
बंगले का विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन
सिविल लाइंस में आयोजित प्रेस वार्ता में शाइस्ता परवीन ने कहा कि जिस जमीन को अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराए जाने का दावा किया जा रहा है, वह गलत है। उन्होंने दावा किया कि इस पर बने बंगले को विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक व अफसरों ने सीएम को अंधेरे में रखा। साथ हीविवादित जमीन का भूमिपूजन करा दिया। इससे पहले उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस होटल में वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही थीं, वहां के प्रबंधन को फोन कर प्रशासन ने धमकाया। कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होेने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें