Prayagraj News : सिविल लाइन में पत्रकारों से बातचीत करतीं अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन।
- फोटो : प्रयागराज
बंगले का विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन
सिविल लाइंस में आयोजित प्रेस वार्ता में शाइस्ता परवीन ने कहा कि जिस जमीन को अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराए जाने का दावा किया जा रहा है, वह गलत है। उन्होंने दावा किया कि इस पर बने बंगले को विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक व अफसरों ने सीएम को अंधेरे में रखा। साथ हीविवादित जमीन का भूमिपूजन करा दिया। इससे पहले उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस होटल में वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही थीं, वहां के प्रबंधन को फोन कर प्रशासन ने धमकाया। कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होेने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।