धूमनगंज के जाफरी कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर साबिर हुसैन ने पूरामुफ्ती थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि छह जुलाई 2023 वह ग्राहक को प्लॉट दिखाने के लिए जा रहा था। इसी बीच अतीक का मरियाडीह निवासी भांजा जका, मोहम्मद वैश, मुजम्मिल और शकील मौके पर पहुंचे गए।
माफिया अतीक अहमद के भांजा जका को पुरामुफ्ती पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब 16 माह से फरार चल रहा था। उसके कब्जे से एक कार भी बरामद हुई है। पूरामुफ्ती पुलिस आरोपी पूछताछ करने में जुटी है। धूमनगंज के जाफरी कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर साबिर हुसैन ने पूरामुफ्ती थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि छह जुलाई 2023 वह ग्राहक को प्लॉट दिखाने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच अतीक का मरियाडीह निवासी भांजा जका, मोहम्मद वैश, मुजम्मिल और शकील मौके पर पहुंचे गए। आरोप था कि इन लोगों ने प्लॉट से भाग जाने की धमकी दी थी। किसी से बात करनी चाही तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और 10 लाख की रंगदारी मांगी। आरोप था कि जका ने धमकी दी थी कि इस इलाके में कोई प्लॉटिंग का काम करेगा तो 10 लाख रुपये देना पड़ेगा। पीड़ित डर के मारे मौके से मोहलत मांगकर चला गया था।