कौन कौन सी हैं संपत्तियां
1-ग्रेटर नोएड गौतमबुद्ध नगर के ब्लॉक ए, सेक्टर 36 स्थित भूखंड संख्या 107 पर बनी ‘मन्नत’ नाम की कोठी।
2- धूमनगंज के नसीरपुर सिलना स्थित 8750 वर्ग मीटर जमीन।
3- लखनऊ के गोमती नगर विजयंत नगर 300 वर्ग मीटर भूमि पर बना मकान।
4- लखनऊ के भैंसोरा गांव में स्थित 0.8470 हेक्टेयर भूमि।
100 करोड़ की कुर्क संपत्ति के संबंध में कार्रवाई पूरी
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, माफिया अतीक अहमद की 200 करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में कुर्क की जा चुकी है। यह संपत्ति अपराध से अर्जित मानी गई हैं। इनमें से 100 करोड़ की कुर्क संपत्ति को शासन में निहित कराने के क्रम में पुलिस की ओर से कार्रवाई पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही 50 करोड़ मूल्य की पूर्व में कुर्क संपत्ति को शासन के पक्ष में निहित करने के संबंध में आदेश आया है। खास बात यह है कि प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट के गठन के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई जा सकी है।