कड़ी सुरक्षा के बावजूद पेशी पर कैसे बन रही वीडियो रील?
एक दिन पहले अशरफ के साले सद्दाम की वीडियाे रील वायरल होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कोर्ट में पेशी के दाैरान कड़ी सुरक्षा के बीच आखिर कैसे वीडियो रील शूट की जा रही है। साथ ही प्राइवेट लोगों को न्यायिक हिरासत में निरुद्ध लोगों के साथ आने-जाने की अनुमति मिल रही है। वो भी तब, जबकि आरोपी कुख्यात गिरोह के सदस्य हैं।
एडीसीपी नगर अभिजीत कुमार का कहना है कि ऐसे सभी अकाउंट को चिह्नित करने के लिए और उनके संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया की भली-भांति जानकारी रखने वाले पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई गई है। टीम अकाउंट को चिह्नित कर इसकी सूचना अफसरों को देती है और उन्हें बंद करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई भी करती है। जो भी ऐसे अकाउंट्स संचालित हो रहे हैं उनके संचालकों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।