फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन नेस्तनाबूद : माफिया अतीक और मुजफ्फर की 19 करोड़ की तीन अन्य संपत्तियां होंगी कुर्क

Mon, 12 Sep 2022 08:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक की जिस संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी है वह कसारी मसारी में बेशकीमती जमीन के रूप में स्थित है। पुलिस के मुताबिक इसका अनुमानित मूल्य लगभग आठ करोड़ रुपये है। उधर मुजफ्फर की चिह्नित की गई संपत्ति बम्हरौली के लाल बिहारा में है।
विज्ञापन
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद और गो तस्कर गिरोह के सरगना व कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर को करोड़ों का एक और झटका देने की तैयारी है। पुलिस ने दोनों की 19 करोड़ की संपत्ति चिह्नित की है। इसे कुर्क करने की अनुमति के लिए रिपोर्ट डीएम के पास भेज दी गई है। 

विज्ञापन



अतीक की जिस संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी है वह कसारी मसारी में बेशकीमती जमीन के रूप में स्थित है। पुलिस के मुताबिक इसका अनुमानित मूल्य लगभग आठ करोड़ रुपये है। उधर मुजफ्फर की चिह्नित की गई संपत्ति बम्हरौली के लाल बिहारा में है।


इसका अनुमानित मूल्य लगभग 11 करोड़ है। इसमें एक भूखंड है जबकि दूसरा मकान है। अतीक की संपत्ति उसके खिलाफ धूमनगंज में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में कुर्क करने की तैयारी है। इसी तरह मुजफ्फर पर पूरामुफ्ती में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में शिकंजा कसने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन गुर्गों पर कब होगी कार्रवाई? 
पुलिस अतीक अहमद व मुजफ्फर के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। हालांकि अब भी अतीक अहमद गैंग के कई ऐसे गुर्गे हैं, जिन पर गैंगस्टर की कार्रवाई नहीं की गई है। यह अतीक के वह करीबी लोग हैं जिनका नाम लगातार जमीनों पर अवैध कब्जे, रंगदारी मांगने व फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने के मामले में सामने आ रहे हैं। इनमें से तीन तो ऐसे हैं जिनके खिलाफ मौजूदा साल में ही धूमनगंज थाने में तीन अलग-अलग मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। संगठित गिरोह बनाकर जो भी लोग अपराध में लिप्त हैं, उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें