संस्था के अध्यक्ष आशीष रंजन जौहरी ने कहा आज आतंकवाद के कारण आपसी विश्वास और प्यार की भावना लोगों में कम होती जा रही है। यह कार्य चंद् लोगों का है परंतु सभी लोग इसमें बदनाम होते हैं। अनेकता में एकता हमारे देश की विशेषता है और इसे हमें हर हाल में बनाए रखना पड़ेगा। बढ़ता आतंकवाद और रोकने के उपाय पर मदरसा के छात्रों,शिक्षकों प्रधानाचार्य ने बढ़ चढ़कर संगोष्ठी में विस्तार से खुले मन से अपने विचार रखते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश में फैलते आतंकवाद और आपसी विश्वास बहाल करने पर है। कार्यक्रम का संचालन सौरभ यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदार पतविंदर सिंह,आशीष रंजन जौहरी, सौरभ यादव, क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज सुरेंद्र यादव, मो.मसूद आलम, मो.गुलाम जिलानी, मो.सफीरूल हक, कौनैन आलम नूरी, मो.अहमद रजा, इश्तियाक अहमद, मो. काजिम पाशा, गुलाम यजदानी, मो.जलीम, मो.नसीम, मो. आसिफ, हरमनजी सिंह आदि रहे।