फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: क्रेन से लोहे की प्लेट गिरने से मशीन ऑपरेटर की मौत, साथी घायल

Sun, 14 Jun 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी। हंसराज यादव की फाइल फोटो
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र के विशंभरपुर स्थित एक ट्रांसफार्मर बॉडी बनाने वाली कंपनी में शुक्रवार को क्रेन से लोहे की प्लेट गिरने से 51 वर्षीय मशीन ऑपरेटर हंसराज यादव की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य मजदूर अमरजीत पाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक हंसराज यादव कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा खुर्द गांव के निवासी थे। वह कंपनी में फीटर और मशीन ऑपरेटर का काम करते थे। शुक्रवार को काम के दौरान क्रेन से लोहे की प्लेट अचानक नीचे गिर गई।
इस दौरान हंसराज और औद्योगिक थाना क्षेत्र के चटकहना गांव निवासी अमरजीत पाल इसकी चपेट में आ गए। कंपनी प्रबंधन ने दोनों को पहले पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, एसआरएन अस्पताल पहुंचने से पहले ही हंसराज की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार वालों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दुर्घटना के बाद उन्हें सही और समय पर सूचना नहीं दी गई। परिजनों को घंटों तक हंसराज की तलाश में अस्पतालों में भटकना पड़ा। पहले उन्हें नैनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी गई। फिर आधे घंटे बाद एसआरएन अस्पताल जाने को कहा गया। एसआरएन पहुंचने पर हंसराज मृत मिले और वहां कंपनी का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को मृतक के भाई दीपराज यादव ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कंपनी पर बिना सुरक्षा उपकरणों के कर्मचारियों से काम कराने का आरोप लगाया गया है। थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें