फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में लूकरगंज के दंपति की मौत

Fri, 04 Jan 2019 01:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
हादसा - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
लूकरगंज निवासी एक युवा दंपति की बृहस्पतिवार को इटावा के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना पर परिवार के लोग घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। मैनपुरी में पोस्टमार्टम के बाद शवों को शहर लाया जाएगा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि लूकरगंज निवासी पीयूष चौधरी (35) नोएडा में रहकर वहीं पर स्थित एक आईटी कंपनी में बतौर आर्थिक विशेषज्ञ काम करते थे। उनकी पत्नी तूलिका (33) भी उसी कंपनी में बतौर फाइनेंस एडवाइजर थीं। उनके पारिवारिक मित्रों के मुताबिक एक साथ काम करने के दौरान ही दोनों ने 17 दिसंबर 2017 को प्रेम विवाह कर लिया था। बृहस्पतिवार को दोनों अपनी निजी कार से पीयूष के सुल्तानपुर स्थित ननिहाल जाने को निकले थे।

दोनों आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होते हुए जैसे ही इटावा से आगे करहल थाना क्षेत्र के माइल-85 के पास पहुंचे, तभी उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली के भीतर जा घुसी। आगे की सीट पर बैठे पीयूष और तूलिका को बुरी तरह चोटें आ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह कार का दरवाजा काटकर निकाला। उनको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों को ही नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें