फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लखनऊ को मिला चैंपियनशिप का खिताब

विज्ञापन
29 वीं राज्य कैरम चैंपियनशिप के फाइनल में लखनऊ टीम को मिला चैंपियनशिप का खिताब। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
29वीं राज्य कैरम चैंपियनशिप के चौथे दिन रविवार को एक निजी कॉलेज में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले स्थान पर लखनऊ, दूसरे पर मुरादाबाद और तीसरे पर कानपुर रहा। पुरुष वर्ग की एकल स्पर्धा में हमीरपुर के गोविंद कश्यप को पहला, लखनऊ के मोहम्मद आरिफ को दूसरा, प्रयागराज के शाहिद अली को तीसरा, मुरादाबाद के अरशदुल्लाह खान को चौथा स्थान मिला। वहीं, प्रयागराज के मोहम्मद ताबिश को पांचवां, मुजफ्फरनगर के साजिद को छठा, आगरा के रेहान को सातवां और झांसी के पंकज सिंघानिया को आठवां स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

महिला वर्ग में मंतसा इकबाल को पहला, सौम्या यादव को दूसरा, ऋतंभरा को तीसरा, ऋषिता केशरी को चौथा, कामना को पांचवां, अंजली केशरी को छठा, दीपाली यादव को सातवां और हरियाली सिंह को आठवां स्थान मिला। आयोजन समिति के सदस्यों ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र का वितरण हुआ। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, दिनेश गुप्ता, अधिवक्ता सिराजुद्दीन, सरदार रणवीर सिंह, रमेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें