फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षक लेंगे प्रवक्ता का इंटरव्यू

Fri, 13 May 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
teacher
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से दो जून से पीजीटी (प्रवक्ता)-2013 का साक्षात्कार शुरू हो रहा है। इस साक्षात्कार में चयन बोर्ड के दो सदस्य अनीता यादव एवं ललित कुमार श्रीवास्तव प्रवक्ता पदों के लिए साक्षात्कार लेंगे। यह दोनाें सदस्य इंटर कॉलेज में एलटी ग्रेड के अध्यापक हैं। ऐसे में कम योग्यता वाले व्यक्ति अधिक योग्यता वाले पदों के लिए साक्षात्कार लेंगे। चयन बोर्ड के सदस्यों की मानक के अनुसार नहीं होने और एलटी ग्रेड के शिक्षकों द्वारा प्रधानाचार्य के इंटरव्यू लेने पर ‘अमर उजाला’ ने सवाल उठाए थे। चयन बोर्ड की ओर से मनमाने तरीके से नियुक्त सदस्यों को एक बार फिर से साक्षात्कार की बागडोर सौंपे जाने पर प्रतियोगी छात्रों ने आपत्ति उठाई है।
विज्ञापन

‘शिक्षक ले रहे प्रधानाचार्य का इंटरव्यू’ शीर्षक से अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कानपुर के एक अभ्यर्थी की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद प्रधानाचार्य के इंटरव्यू के रिजल्ट पर रोक लगा दी गई थी। वह रोक अभी तक लगी हुई है। अब वही एलटी ग्रेड शिक्षक अपने से बड़े प्रवक्ता पद का साक्षात्कार लेंगे। इससे पहले भी अमर उजाला की ओर से चयन बोर्ड में मानक के अनुरूप सदस्यों की नियुक्ति नहीं होने को लेकर सवाल खड़ा किया था। चयन बोर्ड की सदस्य एवं पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष का प्रभार संभाल चुकीं अनीता यादव एवं ललित कुमार श्रीवास्तव इंटर कॉलेज के शिक्षक हैं। अनीता यादव इटावा के केके इंटर कॉलेज में एलटी ग्रेड शिक्षिका हैं, ललित कुमार श्रीवास्तव शिक्षा विभाग में लिपिक के बाद एलटी ग्रेड शिक्षक बन सीधे चयन बोर्ड के सदस्य बन गए। सरकार ने उन्हें दूसरी बार चयन बोर्ड सदस्य बनाकर सदस्य बनाने के लिए मानकों की अनदेखी की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें