फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट के लिए अड़े एलटी ग्रेड अभ्यर्थी, धरना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत 15 में से 13 विषयों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है लेकिन हिंदी और सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एलटी ग्रेड शिक्षकों के सबसे अधिक पद इन्हीं दो विषयों में हैं। अभ्यर्थी रिजल्ट के लिए अड़े हुए हैं और इस मांग को लेकर मंगलवार को यूपीपीएससी में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि पूर्व में अभ्यर्थियों से वार्ता के दौरान आयोग के अध्यक्ष स्पष्ट कर चुके हैं कि हिंदी और सामाजिक विज्ञान को छोड़कर बाकी सभी विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा और ऐसा हुआ भी। हालांकि इस वार्ता को काफी समय बीत चुका है। अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि इस बीच पेपर लीक मामले में एसटीएफ की जांच रिपोर्ट आ जाएगी और आयोग रिजल्ट जारी कर देगा। एसटीएफ की जांच अब तक किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंची है और आयोग भी रिजल्ट देने को तैयार दिख रहा। हिंदी के 1433 और सामाजिक विज्ञान के 1854 पदों का अंतिम चयन परिणाम फंसा हुआ है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने मंगलवार को सुबह 11 बजे आयोग में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है, जिसमें प्रयागराज समेत प्रदेश के अन्य जिलों के अभ्यर्थी भी शमिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें