lt grade applicants will protest on january 13
- फोटो : CITY DESK
हिंदी, सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट न आने से नाराजगी
प्रयारागज, 9 जनवरी। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत हिंदी और सामाजिक विज्ञान का अंतिम चयन परिणाम जारी न होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। बृहस्पतिवार को मम्फोर्डगंज में हुई एलटी समर्थक मोर्चा की बैठक में 13 जनवरी से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।
साथ ही तय किया गया कि 17 जनवरी से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। यह अनशन रिजल्ट आने तक जारी रहेगा। मोर्चा संयोजक विक्की खान ने कहा कि 13 जनवरी से शुरू होने वाला आंदोलन अंतिम और निर्णायक होगा। मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय ने आरोप लगाया कि आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार केस डायरी के नाम पर अभ्यर्थियों को गुमराह कर रहे हैं।