कामधेनु इंडेन गैस सर्विस में चार दिन बाद प्लांट से पहुंचा 288 सिलिंडर
लूकरगंज स्थित कामधेनु इंडेन गैस सर्विस से जु़ड़े उपभोक्ता पिछले चार दिनों से सिलिंडर की सप्लाई नहीं होने से परेशान रहे। एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि प्लांट से चार दिन बाद 288 सिलिंडर की सप्लाई की गई है। लेकिन, चार दिन सप्लाई नहीं होने से बैकलॉग बढ़ गया है। ऐसे में डिलीवरी के लिए पहले निर्धारित की गई तारीख से चार दिन की देरी से हो पाएगी। इस एजेंसी से जु़ड़े लूकरगंज के लाल चंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने 17 अप्रैल को सिलिंडर बुक किया है, जिसे अब 27 अप्रैल के बाद डिलीवर किए जाने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, चौफटका के रहने वाले रामबाबू गुप्ता ने बताया उन्होंने 22 अप्रैल के सिंडर बुक किया गया, जिसकी डिलवरी 10 दिन बाद ही होने के लिए कहा गया है।