फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week : थाईलैंड की लिली और बंगलूरू के गुलाब से हो रहा प्यार का इजहार, एक गुलाब 40 से 60 रुपये में

Mon, 09 Feb 2026 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वैलेंटाइन वीक शनिवार से शुरू हो गया है। झूंसी के बाजार कोलकाता, दिल्ली और बंगलूरू के गुलाब के फूल व थाईलैंड के लिली के फूलों की खुशबू से महकने लगे है। बाजार में फूलों की आठ से दस दुकानें हैं।
विज्ञापन
लिलि और गुलाब के फूल की बिक्री बढ़ी। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैलेंटाइन वीक शनिवार से शुरू हो गया है। झूंसी के बाजार कोलकाता, दिल्ली और बंगलूरू के गुलाब के फूल व थाईलैंड के लिली के फूलों की खुशबू से महकने लगे है। बाजार में फूलों की आठ से दस दुकानें हैं। इनमें 40 से 60 रुपये तक गुलाब के फूल व हजारों में गुलदस्तों का स्टॉक है। फूलों के कारोबारियों का कहना है कि अन्य दिनों के मुकाबले रोज डे पर अच्छी बिक्री हुई।

विज्ञापन


वैलेंटाइन डे पर देश ही नहीं विदेशों से भी फूलों को मंगाया गया है। फूलों का कारोबार करने वाले नई झूंसी निवासी रामपूजन माली ने बताया कि रोज डे पर एक गुलाब की कीमत अन्य दिनों के मुकाबले दोगुनी हो जाती है। वैलेंटाइन वीक पर फूलों की अच्छी बिक्री हो जाती है। ग्राहक गुलदस्तों का ऑर्डर भी देते हैं।

इनमें अलग-अलग प्रकार के गुलाब भी लगाएं जाते हैं। कोलकाता और बंगलूरू के गुलाब बाजार में सबसे ज्यादा हैं। सफेद और पीले रंग के गुलाब भी मंगाए गए हैं। एक गुलाब की कीमत 35 से 45 रुपये तक है। थाईलैंड से आने वाले फूल लिली की भी वेलेंटाइन डे पर खूब डिमांड है। लिली के फूल 100 से 150 रुपए तक के बाजार में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें