फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में लगी अशोक की लॉट

Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय चिन्ह अशोक की लाट एक बार फिर लग गई है। दरभंगा हाल के लॉन में लगी लॉट का कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू और कमिश्नर राजन शुक्ला ने अनावरण किया। लकड़ी से निर्मित लॉट लखनऊ से मंगाई गई है।
विज्ञापन

 शिल्पकारों ने वर्षों पहले दरभंगा हाल में अशोक की लॉट बनाई थी लेकिन प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी लॉट विगत वर्षों में क्षतिग्रस्त हो गई। उसके मरम्मत या बदले जाने की लगातार मांग की जा रही थी जो अब पूरी हो गई है। लॉट एक महीने पहले ही लखनऊ से मंगा ली गई थी। सोमवार को उसका अनावरण हुआ उसे सुरक्षित रखने के लिए ऊपर शेड लगाने के साथ लॉन को भी भव्य रूप दिया गया है।

विवि को मिला नया प्रशासनिक भवन 
इलाहाबाद। आधुनिकता के रंग में लिपटे इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के दरभंगा हाल में प्रशासनिक भवन सोमवार को शिफ्ट हो गया। इसका नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया है। ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व को बरकरार रखते हुए इसे आधुनिक रूप दिया गया है। इसका उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू और कमिश्नर राजन शुक्ल ने किया। 
विज्ञापन

सेंट्रलाइज हाल में प्रशासनिक भवन शिफ्ट होने के बाद डाक्यूमेंट गायब होने की शिकायतों पर अंकुश लगने के दावे किए जा रहे हैं। शिक्षक, कर्मचारी, लेखा समेत सभी विभागों के डाक्यूमेंट इसी भवन में रहेंगे और उन पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। ऐसे में यदि कोई फाइल निकालने की कोशिश करेगा तो पकड़ में आ जाएगा। कुलपति प्रोफेसर हांगलू ने बताया कि हाल में सभी अफसर और कर्मचारी एक साथ बैठेंगे। इससे फाइल किसी टेबल पर रुकेगी नहीं और काम का निस्तारण तेजी से होगा। रजिस्ट्रार प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्हाेंने दरभंगा काउंसिल और हाल के बारे में विस्तार से बताया। कुल अभियंता नवीन सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से दरभंगा हाल के इतिहास को बताया। संचालन प्रोफेसर एए फातमी ने किया। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें