फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर एजेंट की हत्या कर लाखों की लूट

Sat, 08 Jun 2019 08:17 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के सामने भीड़भाड़ वाले इलाके में शनिवार दोपहर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने  दुस्साहस का परिचय देते हुए बलिया के ट्रांसपोर्टर एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश उसके पास रहा लाखों रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस को घटनास्थल से पिस्टल के चार खोखे बरामद हुए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने भी आसपास दुकानों व होटलों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगलवाए। बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम लगा दी गई। 
विज्ञापन


बलिया जनपद के सिकरिया कला थाना क्षेत्र के परसिया निवासी मनोज चौरसिया (28) पुत्र त्रिवेणी चौरसिया पश्चिम बंगाल के जनपद मेदनापुर के एकरा  निवासी ट्रांसपोर्टर दिनेश गुप्ता का एजेंट था। दिनेश पान का कारोबार भी करता है। शनिवार को मनोज ट्रक पर पान लादकर सप्लाई देने के लिए निकला। शनिवार सुबह उसने हंडिया क्षेत्र की मंडी में पान उतारा। वहां से प्रतापगढ़ पान मंडी में सवा सौ पेटी पान उतारा। इसके बाद सुलतानपुर चला गया। वहां से दोपहर को फिर प्रतापगढ़ पान मंडी वापस लौटा। पान दुकानदार छोटेलाल चौरसिया व आशीष  चौरसिया से मिलने के बाद भुगतान लिया। इसके बाद वह रुपये बैग में रखकर पान मंडी से निकला।

पान दुकानदार छोटेलाल ने बताया कि मनोज पंजाब मेल ट्रेन पकड़कर पश्चिम बंगाल जाने की बात कहकर निकला था। तहसील के सामने से ई-रिक्शा पकड़कर स्टेशन की ओर जा रहा था। रेलवे स्टेशन के करीब आशीर्वाद मैरिज हाल के सामने पीछे से पहुंचे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ई-रिक्शा पर फायर कर दिया। यह देख ई-रिक्शा चालक ज्ञानचंद्र पुत्र मोहनलाल निवासी जगेशरगंज थाना अंतू भयभीत हो गया। बदमाशों की मंशा भापकर मनोज ई-रिक्शा से कूदकर देशी शराब की दुकान वाली गली की ओर भागा, लेकिन तब तक बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


बदमाशों ने उससे लाखों रुपयों से भरा बैग छीनने के बाद सीने में फिर दो गोलियां उतार दीं। दिनदहाड़े घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से रेलवे स्टेशन की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर नगर कोतवाल भागकर मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ मनोज को जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लूट के लिए  हत्या की खबर मिलते ही सीओ सिटी अतुल शर्मा भी पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने घटनास्थल पर पहुंचकर  जायजा लिया। उन्होंने स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश करने का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि मनोज के पास बैग में कितने रुपये थे। हत्या कर लूटपाट करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें