फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : प्रचार के अंतिम दिन सपा ने झोंकी ताकत, श्यामलाल और इंद्रजीत ने बनाया महाौल

Thu, 23 May 2024 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश अध्यक्ष श्यामाल ने फूलपुर लोकसभा के भगवतपुर और मऊआइमा के हाशिमपुर में जनसभा संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार किसानों, नौजवानों, व्यापरियों, महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के वादे पर पूरी तरह से विफल रही है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते श्यामलाल पाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी ने अपनी ताकत झोंक दी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, पूर्व अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने तमाम स्थानों पर चुनावी जनसभाएं कर सपा और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने फूलपुर लोकसभा के भगवतपुर और मऊआइमा के हाशिमपुर में जनसभा संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार किसानों, नौजवानों, व्यापरियों, महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के वादे पर पूरी तरह से विफल रही है। 2014 में आने वालों की 2024 मे विदाई तय है। उधर पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा देश के संविधान और लोकतंत्र के रक्षकों ने कमर कस ली है।

विज्ञापन


धर्म जाति, मजहब के नाम पर नफरत की राजनीति करने वालों की विदाई का समय आ गया है। इसी तरह मऊआइमा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा ने किसानों को उनकी उपज का दोगुना दाम देने का वादा किया था लेकिन तीन काले कानून लाकर किसानों को आंदोलन करने पर मजबूर कर दिया। इन सभाओं में गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, विधायक गीता शास्त्री, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, रविन्द्र यादव, मंजू यादव, कमला यादव, सुषमा पासी, दीनानाथ यादव आदि की मौजूदगी रही।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें