कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह ने इलाहाबाद सीट से किया नामांकन।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के जिला शहर कमेटी के प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया की उज्जवल रमण सिंह ने तीन सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रस्तावक के तौर पर सपा से मेजा विधायक संदीप पटेल, पूर्व विधयाक हाजी परवेज अहमद, विधान परिषद सदस्य मान सिंह यादव मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेस की ओर से अनुग्रह नारायण सिंह, प्रभारी मुकुंद तिवारी, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन, फुजैल हाश्मी, हरिकेश त्रिपाठी, शेखर बहुगुणा, मनोज पासी साहित आदि नेता मौजूद रहें।
फूलपुर से 25, इलाहाबाद से 19 पर्चे बिके
लोकसभा चुनाव के लिए पहले दिन सिर्फ एक नामांकन इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए उज्ज्वल रमण सिंह ने किया. इसके अलावा इलाहाबाद सीट के लिए 19 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। इसी तरह फूलपुर सीट के लिए 25 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।
भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
भाजपा नेता कविता यादव त्रिपाठी ने बताया कि उनके पति नीरज त्रिपाठी व फूलपुर प्रत्याशी प्रवीण पटेल एक मई को नामांकन करेंगे। कविता के अनुसार नामांकन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हो सकते हैं। वहीं,दूसरी ओर चर्चा इस बात की भी है कि नीरज के नामांकन में सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी एवं प्रवीन के नामांकन में सांसद केशरी देवी पटेल भी शामिल हो सकती हैं। अमरनाथ मौर्य के नामांकन को लेकर सपा मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया कि सोमवार को उन्हें सिंबल मिल जाएगा। उसके बाद वह अपना नामांकन करेंगे।