फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : मुस्लिम और अनुसूचित जाति के 41 फीसदी मतों पर कांग्रेस की नजर, लक्ष्य 41 अभियान शुरू

Sat, 03 Feb 2024 12:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बक्शी बाजार स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शिब्ली मंजूर ने कहा कि प्रदेश में मुस्लिम 20 फीसदी तथा अनुसूचित जाति 21 प्रतिशत हैं। वहीं भाजपा को 2014 में 31 तथा 2019 में 37 फीसदी वोट मिले थे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नजर 41 फीसदी अनुसूचित जाति तथा मुस्लिम मतों पर है। इस मकसद से टारगेट 41 अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हुई। इसके तहत मोहल्लों, बस्तियों में पर्चा वितरण, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से लोगों से भाजपा को हराने की अपील की गई।

विज्ञापन


बक्शी बाजार स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शिब्ली मंजूर ने कहा कि प्रदेश में मुस्लिम 20 फीसदी तथा अनुसूचित जाति 21 प्रतिशत हैं। वहीं भाजपा को 2014 में 31 तथा 2019 में 37 फीसदी वोट मिले थे। ऐसे में मुस्लिम और अनुसूचित जाति के लोग कांग्रेस के साथ आ जाएं तो भाजपा बुरी तरह से हारेगी। इससे पहले शहर अध्यक्ष अरशद अली ने 12 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


कांग्रेस सेवा दल का शिविर आज से

कांग्रेस सेवा दल का माघ मेला क्षेत्र में तीन दिनी शिविर शनिवार को सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसकी शुरुआत पूर्व विधायक विजय प्रकाश करेंगे। पहले दिन ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत अनेक नेता शामिल होंगे। प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि आखिरी दिन सेवा के राष्ट्रीय प्रभारी अरविंद पाल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। इससे पहले शुक्रवार को आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव, राकेश पटेल, शाहनवाज असलम, मनोज पासी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें