फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Chunav : चुनाव चिन्ह की सूची से बुलडोजर गायब, रोड रोलर व जूता-चप्पल और जुराब शामिल

Sat, 13 Apr 2024 03:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लोकसभा चुनाव में निर्दल प्रत्याशियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनाव निशान में बुलडोजर को इस बार स्थान नहीं मिला है। 2022 के विधानसभा चुनाव में बुलडोजर को एक पार्टी विशेष के चिन्ह के रूप में प्रचारित किया गया। इससे संबंधित कई गाने भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। माना जा रहा है कि इसका संज्ञान लेते हुए आयोग ने सूची से बुलडोजर को हटा दिया है।
विज्ञापन
चुनाव चिन्ह की सूची से बुलडोजर बाहर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों को दिए जाने वाले चुनाव चिन्ह की सूची में से बुलडोजर को हटा दिया है। माना जा रहा है कि बीते कुछ वर्षों में बुलडोजर एक विशेष दल की पहचान बनने के कारण इसे हटाया गया है। बुलडोजर को लेकर कई भोजपुरी और हिंदी गीत भी सोशल मीडिया पर पिछले विधानसभा चुनाव में वायरल हो रहे थे। माना जा रहा है इसके मद्देनजर आयोग ने चुनाव चिन्ह में कुछ परिवर्तन किया है। इसमें कई नए चुनाव निशान सूची में शामिल किए गए हैं। खिलौने से लेकर साज सज्जा के सामान के सात ही डिजिटल इंडिया को देखते हुए लैपटाप, फोन आदि को भी सूची में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई नए निशानों को सूची में मिली जगह

भारत निर्वाचन आयोग ने निर्दल प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह की सूची जारी कर दी है। इस बार चुनाव निशान के रूप में लैपटॉप, हार, चप्पल आदि की भी इंट्री हो गई है। साथ ही काफी समय से सूची में शामिल बुलडोजर को हटा दिया गया है। निर्दल प्रत्याशियों के लिए 190 निशानों की सूची जारी की गई है। इसमें कई ऐसे निशान अब भी शामिल  हैं जो आजादी के बाद हुए पहले चुनाव में भी शामिल थे, जैसे डोली, चारपाई, कुआं आदि।

बदलते दौर के साथ चुनाव चिन्ह में कई बदलाव किए गए हैं, जिनमें एयर कंडीशनर (एसी) के साथ ही लैपटॉप, कंप्यूटर, कैलकुलेटर, सीसीटीवी कैमरा, पेट्रोल पंप, रिमोट कंट्रोल आदि शामिल हैं। इस बार जूता, चप्पल, कूड़ेदान आदि को भी निशान के रूप में जगह मिली है। महिलाओं के साजो सामान जैसे बाली, चूड़़ी, कंगन, हार. लेडीज पर्स आदि को भी सूची में स्थान मिला है। इसके अलावा सेब, अखरोट, आईसक्रीम, फलों की टोकरी, नूडल्स, शिमला मिर्च, मटर, तरबूज, नाशपाती, कटहल, हरी मिर्च, तरबूज, मोेमफली, केक, फूलगोफी, अंगूर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें