कई नए निशानों को सूची में मिली जगह
भारत निर्वाचन आयोग ने निर्दल प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह की सूची जारी कर दी है। इस बार चुनाव निशान के रूप में लैपटॉप, हार, चप्पल आदि की भी इंट्री हो गई है। साथ ही काफी समय से सूची में शामिल बुलडोजर को हटा दिया गया है। निर्दल प्रत्याशियों के लिए 190 निशानों की सूची जारी की गई है। इसमें कई ऐसे निशान अब भी शामिल हैं जो आजादी के बाद हुए पहले चुनाव में भी शामिल थे, जैसे डोली, चारपाई, कुआं आदि।
बदलते दौर के साथ चुनाव चिन्ह में कई बदलाव किए गए हैं, जिनमें एयर कंडीशनर (एसी) के साथ ही लैपटॉप, कंप्यूटर, कैलकुलेटर, सीसीटीवी कैमरा, पेट्रोल पंप, रिमोट कंट्रोल आदि शामिल हैं। इस बार जूता, चप्पल, कूड़ेदान आदि को भी निशान के रूप में जगह मिली है। महिलाओं के साजो सामान जैसे बाली, चूड़़ी, कंगन, हार. लेडीज पर्स आदि को भी सूची में स्थान मिला है। इसके अलावा सेब, अखरोट, आईसक्रीम, फलों की टोकरी, नूडल्स, शिमला मिर्च, मटर, तरबूज, नाशपाती, कटहल, हरी मिर्च, तरबूज, मोेमफली, केक, फूलगोफी, अंगूर आदि शामिल हैं।