फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहीत भूमि पर बने लोहिया आवास अब टूटेंगे

Tue, 06 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
other
विज्ञापन
करछना पावर प्लांट के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होते ही प्लांट के लिए अधिग्रहीत भूमि पर बसे परिवारों पर संकट मंडराने लगा है। जिस अधिग्रहीत भूमि पर प्रशासन ने नियमों की धज्जियां उड़ाकर लोहिया आवास बनवा दिए, अब उन्हीं को तोड़े जाने की तैयारी है। इसके लिए तहसील प्रशासन ने सर्वे शुरू करा दिया है। कार्रवाई किसी भी दिन हो सकती है, क्योंकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इसी माह करछना पावर प्लांट का शिलान्यास करना है।
विज्ञापन


पावर प्लांट के लिए करछना में जिस जमीन का अधिग्रहण किया गया है, उसमें पूरा देहरी भगेसर गांव शामिल है। अधिग्रहण दस साल पहले हो चुका है। नियमत: भूमि अधिग्रहण के बाद वहां किसी भी तरह का निर्माण नहीं हो सकता, लेकिन यहां नियम बनाने वालों ने ही उसकी धज्जियां उड़ा दीं। 2011 की जनगणना के अनुसार गांव की आबादी 1262 है। गांव में कुल 350 परिवार रहते हैं। गांव के जिस हिस्से का अधिग्रहण किया गया था, प्रशासन ने वहीं लोहिया आवास बनवा दिए। अधिग्रहीत भूमि पर तकरीबन 88 लोहिया आवास और 31 इंदिरा आवास बनवाए गए। 67 हैंडपंप लगवाए गए। कई हैंडपंपों को रीबोर किया गया। इन सबमें करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए।

सिर्फ इतना ही नहीं, देहली भगेसर संपर्क मांग से देहली तक 69.64 लाख रुपये की लागत से पिच रोड बनवा दी गई।
साथ ही लोहिया आवास के साथ 48 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड और केसी ड्रेन का निर्माण किया गया। जबकि अफसर जानते थे कि करोड़ों की लागत से कराए गए इन निर्माण कार्यों का अस्तित्व पावर प्लांट का निर्माण शुरू होने तक ही है। पावर प्लांट का काम शुरू होते ही आवास तोड़ दिए जाएंगे और पिच रोड, सीसी रोड एवं केसी ड्रेन किसी काम के नहीं रह जाएंगी। हुआ भी यही। सरकार अब पावर प्लांट के शिलान्यास की तैयारी में है। इसके लिए सीएम को इलाहाबाद आना है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, सो तहसील स्तर पर सर्वे किया जा रहा है कि अधिग्रहीत जमीन पर कितना अतिक्रमण है। इनमें लोहिया आवास भी शामिल हैं, जो तोड़े जाएंगे और 100 से अधिक परिवार झटके में बेघर हो जाएंगे।
विज्ञापन


‘अधिग्रहीत भूमि से जितने परिवारों को हटाया जाएगा, सभी के पुनर्वास का पूरा इंतजाम किया जाएगा। नियमों के तहत प्रभावित परिवारों के लिए जो कुछ हो सकेगा, किया जाएगा।’ संजय कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें