locust theat persists open control room
टिड्डियों के झुंड से फसलों को नुकसान का खतरा अब भी बना हुआ है। इसे देखते हुए जिला कृषि रक्षा अधिकारी की अगुवाई में मंगलवार को कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। इसके अलावा लखनऊ के कंट्रोल रूम में भी फोन करके टिड्डियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
टिड्डियों का दल रविवार को ही झांसी पहुंच गया है। वहां दल तीन भागों में टूट गया है। उनके तीन भागों में टूटने तथा दिग्भ्रमित होने से कुछ राहत की बात कही जा रही है लेकिन खतरा बना हुआ है। यदि दल का रुख प्रयागराज की तरफ हुआ तो उन्हें पहुंचने में दो से तीन दिन लगेंगे।
इसे ध्यान में रखकर प्रशासन की ओर से एलर्ट जारी करने के साथ अन्य तैयारी भी की गई हे। किसानों को जागरूक किया जा रहा है। टिड्डियों के आने पर दवाओं के छिड़काव की भी सलाह दी जा रही है। किसान कंट्रोल रूम के नंबर 0532-2548131 या जिला कृषि रक्षा अधिकारी के मोबाइल नंबर 9455417866 पर फोन करके इस बारे में जानकारी ले और दे सकते हैं। टिड्डियों के दल की स्थित, बचाव आदि के बारे में केंद्रीय एकीकृतनाशी जीव प्रबंधन केंद्र लखनऊ के फोन नंबर 0522-2732063 एवं कृषि निदेशालय के कंट्रोल रूम के नंबर 0522-2205867 पर फोन करके जानकारी ली जा सकती है।