चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरी घटना तब हुई जब कोरोना कर्फ्यू के चलते सख्त पाबंदियां लागू थीं। रविवार को घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद हड़कंप मच गया। तमाम लोगों ने वीडियो के आधार पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसकी जानकारी होने पर आननफानन में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अतरसुइया इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में अनूप, गौरव मिश्रा, ईशू अग्रवाल, कुलदीप तिवारी व एक अज्ञात के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सभी को नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया गया।