फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LockDown In Prayagraj : शहर भर में रहा बंदी का असर, नहीं उठे दुकानों के शटर

Mon, 13 Jul 2020 01:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

दो दिवसीय बंदी के चलते रविवार को भी शहर में उसका व्यापक असर देखने को मिला। शहर के सभी प्रमुख बाजार बंद रहे। गली मोहल्लों की कुछ दुकानों को छोड़ दिया जाए तो शहर भर में अधिकांश दुकानों के शटर गिरे रहे। लोगों ने भी सतर्कता दिखाई और खुद को घरों में कैद रखा।  दूध, ब्रेड, दवा की दुकान के अलावा कुछ मोहल्लों में एकाध दुकान जरूर खुली दिखी नजर आए। लगातार दूसरे दिन भी शहर के बड़े बाजार खामोशी की चादर ओढ़े नजर आए।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना को हराने के जज्बे के साथ घरों में ही रहे लोग

प्रयागराज में कोरोना संक्रमण की तेज होती रफ्तार के कारण पकी गई बंदी को स्थानीय लोगों ने गंभीरता से लिया। शनिवार की तरह रविवार को भी लोग सुबह से रात तक अपने घरों में ही रहे। कोरोना को हराने के जज्बे के साथ शहरियों ने गलियों, बाजारों और सड़क आदि पर कदम नहीं रखा। समस्या सिर्फ उन लोगों के सामने आई जिन्होंने जानकारी होने के बावजूद भी अपने घर में जरूरत भर की सब्जी, दूध आदि का इंतजाम नहीं किया। हालांकि कुछ मोहल्लों की गलियों में पैकेट दूध आदि मिल जाने की वजह से ऐसे लोगों को ज्यादा समस्या नहीं आई।  

prayagraj news - फोटो : prayagraj

बड़े बाजारों में खुलीं सिर्फ दवा की ही दुकानें 

शुक्रवार तक शहर के जिल बड़े बाजारों में चहल पहल दिखाई दे रही थी वह बीते दो दिन से सुनसान नजर आए। सिविल लाइंस, कटरा, चौक, कोठापार्चा, रोशन बाग, नखास कोहना, अल्लापुर, सोहबतियाबाग, नूर उल्लाह रोड, करेली, तेलियरगंज, धूमनगंज, प्रीतम नगर आदि इलाकों ने शनिवार की तरह रविवार को न ही दुकानें खुली और न ही कोई बेवजह घूमता नजर आया।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
इन इलाकों में दवा की दुकानें जरूर खुली। सुबह के समय कुछ मोहल्लों में जनरल एवं किराना स्टोर की दुकानें जरूर खुली। आजाद नगर में जनरल स्टोर चलाने वाले दीपक केसरवानी ने बताया कि दो दिन की बंदी की वजह से अधिकांश लोगों ने जरूरत भर का सामान पहले ही खरीद लिया था। इस वजह से बीते दो दिन में दौरान पैकेट वाला दूध और ब्रेड के ही ज्यादा खरीदार आए।

prayagraj news - फोटो : prayagraj

पुलिस ने बंद करवा दीं गलियों की दुकान

बंदी के दूसरे दिन रविवार को पुलिस ज्यादा सख्त नजर आई।  कटरा क्षेत्र की गलियों में खुली कुछ दुकानों को पुलिस ने रविवार को बंद करवा दिया। ऊंचवागढ़ी, म्योराबाद, रामबाग, कृष्णा नगर, बेनीगंज, भावापुर, कालिंदीपुरम, मोहित्समगंज, शहराराबाग, गुड़मंडी आदि इलाकों में पुलिस ने आवश्यक सामग्री की दुकानें नहीं खुलने दी। राजापुर में भी सख्ती रही। यहां के एक दुकानदार ने बताया कि पुलिस ने दुकान बंद करवाने के साथ कहा कि अगर आज दुकान फिर खोली तो केस दर्ज कर लिया जाएगा।

prayagraj news - फोटो : prayagraj

सब्जी न मिलने से शहरियों को हुई परेशानी

कोरोना की वजह से लगे लॉक डाउन में लोगों को सब्जियां आसानी से मिल जा रही थी, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा की गई 55 घंटे की बंदी में लोगों को सब्जियों के लिए खासी परेशानी हुई। कुछ मोहल्लों को छोड़ दिया जाए तो शहर के अधिकांश मोहल्लों में ठेले में सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं के ना आने से दिक्कत हुई।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
नगर निगम स्कूल के पास साउथ मलाका की रुचि छावड़ा ने बताया कि दो दिन से सब्जी वाला नहीं आया। इसी तरह राजरूपपुर की संध्या श्रीवास्तव ने कहा कि बंदी के दौरान सब्जी विक्रेताओं को छूट देनी चाहिए। करेली  के प्रहलाद श्रीवास्तव ने भी कहा कि जिला प्रशासन को चाहिए कि अगर अगले सप्ताह भी इस तरह की बंदी हो तो सब्जी और बाहर से आने वाले दूधियों को छूट दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें