फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एलएलबी के छात्र की सड़क हादसे में मौत, तहसील जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Mon, 01 Apr 2024 02:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तहसील जा रहा एलएलबी का छात्र अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उपरदहां सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के तिवारीपुर भूपट्टी में अज्ञात वाहन की टक्कर से एलएलबी के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने उसे सीएचसी उपरदहां उपचार के लिए भेजा था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

तिवारीपुर भूपट्टी गांव निवासी रत्नेश कुमार तिवारी (37) एलएलबी का छात्र था। साथ ही हंडिया तहसील में वह एक वरिष्ठ अधिवक्ता के यहां प्रैक्टिस भी करता था। सोमवार को तहसील जाते समय धनुपुर बाजार के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह दूर जाकर गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें