तहसील जा रहा एलएलबी का छात्र अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उपरदहां सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हंडिया थाना क्षेत्र के तिवारीपुर भूपट्टी में अज्ञात वाहन की टक्कर से एलएलबी के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने उसे सीएचसी उपरदहां उपचार के लिए भेजा था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तिवारीपुर भूपट्टी गांव निवासी रत्नेश कुमार तिवारी (37) एलएलबी का छात्र था। साथ ही हंडिया तहसील में वह एक वरिष्ठ अधिवक्ता के यहां प्रैक्टिस भी करता था। सोमवार को तहसील जाते समय धनुपुर बाजार के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह दूर जाकर गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए।