फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : स्कूल से लौट रहे एलकेजी छात्र का दिनदहाड़े अपहरण, दादा को धक्का देकर ऑल्टो कार से फरार हुए बदमाश

Sat, 07 Mar 2026 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मांडा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। स्कूल से घर लौट रहे एलकेजी के छह वर्षीय छात्र का कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीक शर्मा, अपहृत छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांडा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। स्कूल से घर लौट रहे एलकेजी के छह वर्षीय छात्र का कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। बदमाशों ने बच्चे के दादा से रास्ता पूछने का बहाना किया और मौका पाकर बच्चे को जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और इलाके में घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सरांय कला गांव निवासी प्रतीक शर्मा (6) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा मेजा थाना क्षेत्र के अकोड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल में एलकेजी का छात्र है। शनिवार दोपहर स्कूल का वाहन करीब सवा तीन बजे उसे घर से लगभग 50 मीटर पहले उतारकर वापस लौट गया। उस समय प्रतीक के दादा नागेश्वर प्रसाद शर्मा वहां मौजूद थे और बच्चे का हाथ पकड़कर घर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान सिल्वर रंग की ऑल्टो कार से पहुंचे दो बदमाशों ने नागेश्वर प्रसाद से एक गांव का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू कर दी। बातचीत के दौरान ही एक बदमाश ने अचानक प्रतीक को पकड़ लिया और जबरन कार में बैठा लिया। दादा ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और बच्चे को लेकर कार से ओनौर गांव की दिशा में फरार हो गए।

विज्ञापन

पहले से टोह ले रहे थे बदमाश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश स्कूल वाहन के आने से पहले ही वहां पहुंच गए थे और आसपास के लोगों से सड़क व गांव के बारे में पूछताछ कर रहे थे। जैसे ही बच्चा वाहन से उतरा और दादा के साथ घर की ओर बढ़ा, बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध ऑल्टो कार

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसीपी मेजा एस.पी. उपाध्याय, इंस्पेक्टर अनिल कुमार वर्मा और दिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक संदिग्ध ऑल्टो कार दिखाई दी है। हालांकि फुटेज में कार का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कार की पहचान और उसके रूट का पता लगाने में जुटी है।

मास्क लगाए थे दोनों बदमाश

अपहृत छात्र के दादा नागेश्वर प्रसाद शर्मा के मुताबिक कार में दो बदमाश सवार थे, जिनकी उम्र करीब 35 से 45 वर्ष के बीच रही होगी। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। दादा के अनुसार जिस बदमाश ने बच्चे को जबरन कार में बैठाया, उसने सफेद पायजामा और लाल कुर्ता पहन रखा था तथा सिर पर हरे रंग की टोपी लगा रखी थी। वहीं दूसरा बदमाश कार से उतरकर उनसे सड़क और आसपास के गांव के बारे में पूछताछ कर रहा था।

सर्विलांस के सहारे बदमाशों की तलाश

एसीपी मेजा एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही मोबाइल सर्विलांस टीम की मदद से भी आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- कहां है प्रयागराज की सक्रिय पुलिस

दादा के सामने पोते के दिन दहाड़े अपहरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा है दिन दहाड़े पोते का अपहरण उसके दादा के सामने हो रहा है। कहां है प्रयागराज कि सक्रिय पुलिस। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें