फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन पार्टनर ने की थी महिला की हत्या, गिरफ्तार 

Tue, 08 Sep 2020 01:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
धूमनगंज के बम्हरौली स्थिल लालबिहारा में रहने वाली शहनाज की गला दबाकर हत्या उसके ही लिव इन पार्टनर सुनील यादव ने की थी। जयपुर निवासी युवक से मेलजोल बढ़ने पर नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। धूमनगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


लालबिहारा निवासी शहनाज (45) की रविवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। सब्जी लेकर लौटने पर उसकी बेटी को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने अपने पिता और फिर पुलिस को सूचना दी। परिवारवालों ने लिव इन पार्टनर सुनील यादव पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने रात में ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल लिया।

पुलिस के मुताबिक, शहनाज को लेकर वह करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली चला गया और फिर उसके साथ वहीं रहने लगा। कुछ समय बीतने के बाद शहनाज जयपुर निवासी एक युवक के संपर्क में आई और फिर दोनों में मेलजोल बढ़ने लगा। सुनील को यह बात नागवार गुजरी। जिसके बाद उसने शहनाज को रोकना चाहा लेकिन वह नहीं मानी। इसे लेकर दोनों में झगड़े होने लगे। जिसके बाद वह करीब दो महीने पहले दिल्ली से आकर लालबिहारा में किराए पर रहने लगे।
विज्ञापन


हालांकि शहनाज का युवक से संपर्क नहीं टूटा और तीन दिन पहले वह उससे मिलने भी चला आया। इसकी जानकारी पर सुनील बौखला गया और मौका पाकर उसने शहनाज की गला दबाकर हत्या कर दी। धूमनगंज इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें