फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : गुमटी में खोल दी शराब की दुकान, नगर निगम ने दिया हटाने का आदेश

Thu, 17 Aug 2023 02:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शंकराचार्य आश्रम के पास अतिक्रमण की शिकायतें हैं। वहां फुटपाथ पर ही गुमटी में शराब की दुकान खोल ली गई है। शिकायत पर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची तो दुकानदारों ने काफी विरोध किया। सबसे अधिक विरोध शराब की दुकान हटाने को लेकर रहा।
विज्ञापन
गुमटी में शराब बेचने का आबकारी विभाग ने दिया लाइसेंस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी विभाग ने गुमटी में ही शराब की दुकान खोलने की अनुमति दे दी है। खास यह कि अलोपीदेवी मंदिर एवं शंकराचार्य आश्रम के पास दुकान खोल दी गई है। नगर निगम ने बुधवार को दुकान हटाने का आदेश दिया। हालांकि, देर शाम तक दुकान हटाई नहीं गई थी।

विज्ञापन


शंकराचार्य आश्रम के पास अतिक्रमण की शिकायतें हैं। वहां फुटपाथ पर ही गुमटी में शराब की दुकान खोल ली गई है। शिकायत पर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची तो दुकानदारों ने काफी विरोध किया। सबसे अधिक विरोध शराब की दुकान हटाने को लेकर रहा। दुकानदार का कहना था कि आबकारी विभाग से दुकान खोलने की अनुमति ली है। उसने रसीद भी दिखाई।
इसके बाद आबकारी विभाग के अफसरों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग के अफसर ने दुकान की अनुमति होने की बात कही और इसे हटवाने के लिए समय मांगा। पास में ही अलोपशंकरी शक्तिपीठ मंदिर है। इसके बावजूद शराब की दुकान खोलने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने बुधवार को ही शाम तक दुकान हटवाने का निर्देश दिया। हालांकि, देर रात तक दुकान हटवाई नहीं गई थी। अपर नगर आयुक्त का कहना था कि दुकान नहीं हटाई गई तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर इस तरह से दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

गुमटी में शराब बेचने का आबकारी विभाग ने दिया लाइसेंस। - फोटो : अमर उजाला।
नवाब युसूफ रोड पर भी गुमटी में खुली है दुकान
अलोपीबाग ही नहीं नवाब युसूफ रोड पर भी गुमटी में शराब की दुकान खुली है। यह दुकान भी आबकारी विभाग की ओर से आवंटित की गई है। जिला आबकारी आयुक्त जितेंद्र कुमार का फोन नहीं उठा लेकिन विभाग के एक इंस्पेक्टर का कहना है कि राजस्व बढ़ाने के लिए जहां पक्की जगह नहीं वहां पर गुमटी में दुकान खोलने की अनुमति दी गई है। इस तरह की दो-तीन दुकानें ही हैं।

नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण, 15 हजार जुर्माना भी

नगर निगम ने अलोपीबाग में शंकराचार्य आश्रम के आसपास सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलायाग। गुमटियों एवं ठेलेवालों को हटाया गया। सड़क पर दुकान लगाने वालों से 15 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें