फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बूंदाबादी से मौसम खुशनुमा

Sat, 25 Apr 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कई दिनों से सता रहे सूरज के मंसूबों पर फिलहाल ग्रहण लग गया है। शुक्रवार को देर शाम हुई हल्की बूंदाबादी के बीच पुरवइया ने शहरियों को राहत दी। मौसम खुशनुमा हुआ। बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री से. और न्यूनतम 24.9 डिग्री से. रिकार्ड किया गया। हालांकि आर्द्रता में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह से ही मौसम का रुख बदला-बदला सा नजर आया। पुरवइया के चलने से आसमान में बादल उमड़ आए और उन्होंने सूरज को ढक लिया। लोगों को लगा कि तेज हवाओं के  साथ बारिश भी होगी लेकिन थोड़ी ही देर बाद तेज धूप निकल आई। शाम ढलने के साथ ही तेज हवाओं के बीच फिर मौसम बदला। आसमान में बादल छाए लेकिन हल्दी बूंदाबांदी ही हुई। 56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं लेकिन मौसम खुशनुमा हुआ। लोग घरों से बाहर निकल आए। मौसम विभाग के मुताबिक अनुमान है कि शनिवार को भी पुरवइया चलेगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें