इलाहाबाद(ब्यूरो)। किसान गजेंद्र सिंह की मौत के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पोस्टर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुुकुंद तिवारी और शहर कांग्रेस के पूर्व महासचिव राजकुमार सिंह ने मामले की सीबीआई जांच कराने और किसान गजेंद्र सिंह के मृत्यु स्थल को स्मारक बनाकर एक प्रतिमा लगाए जाने की मांग की। इस दौरान पार्टी नेता लाल बाबू साहू, आशुतोष पांडेय, राजेंद्र मिश्र, गुलाम जिलानी, अजय श्रीवास्तव, श्रीश चंद्र दुबे, शंभूनाथ रावत आदि मौजूद रहे।