फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी की न्यू एंडोमेंट प्लस पालिसी आज से

Wed, 19 Aug 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) 19 अगस्त से नई यूलिप योजना न्यू एंडोमेंट प्लस शुरू कर रही है। यह जानकारी एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यह एक यूनिट लिंक्ड बीमा योजना है जो पॉलिसी अवधि के दौरान निवेश के साथ बीमा का दोहरा लाभ उपलब्ध कराती है। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने बताया कि योजना में दोहरा लाभ यानि पूंजी बाजार के लाभों के साथ जोखिम संरक्षण का लाभ भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पालिसी धारक को चार निधियों बांड फंड, बैलेंस फंड, ग्रोथ फंड में निवेश के चयन का विकल्प उपलब्ध होगा। इसके साथ जोखिम वहन करने की क्षमतानुसार विभिन्न फंड में निवेशित राशि को स्थानांतरित करने की सुविधा भी मिलेगी। एक वर्ष में पालिसीधारक चार बार नि:शुल्क स्थानांतरण कर सकता है। यह योजना 10 से 20 वर्ष की अवधि के लिए 90 दिन की आयु से लेकर 50 वर्ष तक की आयु के लिए उपलब्ध होगी। जोखिम प्रारंभ तिथि से पूर्व मृत्यु होने की दशा में पॉलिसीधारक की फंड वैल्यू के बराबर राशि देय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें