इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने हाईकोर्ट में पत्र याचिका दायर करके लखनऊ अग्निकांड मामले में हाईकोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने हाईकोर्ट में पत्र याचिका दायर करके लखनऊ अग्निकांड मामले में हाईकोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है। पत्र याचिका में कहा गया है कि कोचिंग संस्थानों, स्कूलो, शापिंग कॉप्लेक्स आदि भीड़ वाले स्थानों पर आग लगने पर बचाव के लिए व्यापक दिशा निर्देश जारी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रयागराज समेत प्रदेश के हजारों कोचिंग संस्थान, व्यापारिक कॉप्लेक्स, स्कूल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। अधिवक्ता गौरव द्विवेदी के अनुसार प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, प्रमुख सचिव आवास एवं नगरीय विकास, निदेशक अग्निशमन विभाग आदि को पक्षकार बनाया गया है।