फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक जांच होने दीजिए, होगी दोषियों पर कार्रवाई

Sun, 24 Jan 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने दो टूक कहा है कि हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला के मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी। उन्होंने विरोधियों की ओर से सरकार पर लगाए जा रहे दलित विरोधी आरोपों को खारिज करते हुए कहा, इस मुद्दे को दलित बनाम गैर दलित कहना अनुचित है।
विज्ञापन

तीन दिनी दौरे पर इलाहाबाद आए केंद्रीय मंत्री पासवान ने कहा कि रोहित वेमुला की मौत के मामले में न्यायिक जांच कमेटी बना दी गई है जो तीन माह में अपनी जांच रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  बोले, यह हृदयविदारक घटना है, हैदराबाद केंद्रीय विवि में इसके पूर्व भी छह घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसी घटनाओं के बार-बार होने से शैक्षणिक संस्थानों के माहौल का भी पता चलता है। 
रोहित ने आत्महत्या से पूर्व जो पत्र लिखा है, वह काफी गंभीर है। न्यायिक जांच कमेटी इसे भी देखेगी। जब घटना को लेकर प्रधानमंत्री रो पड़े तो और क्या कहा जा सकता है। पीएम स्वयं इस मामले में जनता के सामने हैं तो किसी केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होने या न होने की बात का कोई मतलब नहीं रह जाता है। मेरी पार्टी ने भी मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें