फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दहशत का पर्याय बना तेंदुआ घर में घुसा, बाहर से दरवाजा किया गया बंद, नौ घंटे बाद पकड़ा गया

Thu, 08 Jan 2026 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Leopard rescue : गंगापार के हनुमानगंज इलाके में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ  छिबैयां गांव में एक घर में घुस गया। परिजनों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। घर में फंसे परिजनों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। छिबैया गांव में सुबह आठ बजे तेंदुआ देखा गया। उसने अलाव ताप रहे चाचा-भतीजे पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वह शेखर सिंह के घर में घुस गया। साढ़े नौ घंटे तक चले आपरेशन के बाद उसे पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
1 of 5
हनुमानगंज के छिबैयां गांव में तेंदुए के घर में घुसने के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।



 

विज्ञापन


 


विज्ञापन

3 of 5
पिंजरा लेकर छिबैया गांव में पहुंची वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला।



4 of 5
प्रयागराज में हनुमानगंज इलाके के छिबैयां गांव में तख्त के नीचे बैठा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला।



चौकी के नीचे बैठा रहा तेंदुआ

तेंदुए के घर में घुस जाने से पूरे गांव में अफरातफरी मची रही। हजारों की संख्या में ग्रामीण शेखर सिंह के मकान के बाहर जमा हो गए हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों को भय है कि तेंदुआ कहीं खिड़की या दरवाजा तोड़कर बाहर न भाग जाए। मकान के एक कमरे में तेंदुआ चौकी के नीचे बैठा दिख रहा है। उसका वीडियो बनाने और फोटो खींचने वाले लोगों की भीड़ लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर में तेंदुआ घुसने पर रोशनदान के रास्ते बच्चों को बाहर निकालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
परिजनों ने सुनाई आप बीती

घर मे तेंदुआ घुस जाने पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। तेंदुआ घर में घुसने के बाद एक कमरे में पहुंच गया। मकान के दूसरे कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे, जबकि शोरगुल होने पर कुछ सदस्य बाहर भाग निकले। सुबह आठ बजे का समय होने के कारण बच्चों समेत परिवार के कई लोग सो रहे थे। अचानक तेंदुए के आने की सूचना पर दहशत फैल गई। मकान में फंसे परिजनों को किसी तरह से रोशनदान तोड़कर बाहर निकाला गया। बाहर निकलने पर परिजनों ने आपबीती सुनाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें