फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : एचआरआई परिसर में फिर दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर, दहशत

Thu, 08 Oct 2026 12:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छतनाग वार्ड स्थित हरिश्चंद्र शोध संस्थान (एचआरआई) परिसर में बुधवार भोर एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। तड़के करीब साढ़े तीन बजे संस्थान की सुरक्षा चौकी संख्या एक के पास लगे निगरानी कैमरे में तेंदुआ पाथवे पर टहलता हुआ साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन
एचआरआई परिसर में फिर दिखा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतनाग वार्ड स्थित हरिश्चंद्र शोध संस्थान (एचआरआई) परिसर में बुधवार भोर एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। तड़के करीब साढ़े तीन बजे संस्थान की सुरक्षा चौकी संख्या एक के पास लगे निगरानी कैमरे में तेंदुआ पाथवे पर टहलता हुआ साफ दिखाई दिया। कैमरे में तेंदुए के स्पष्ट रूप से कैद होने के बाद वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और सुरक्षाकर्मियों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकारी संस्थान के निदेशक उज्ज्वल सेन को दी। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। तेंदुए के परिसर में होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एचआरआई पहुंची।

उप वन क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र चौधरी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने संस्थान परिसर में तलाशी अभियान चलाया। परिसर में मौजूद घने जंगल, झाड़ियों और आसपास के हिस्सों को खंगाला गया, लेकिन कई घंटे की तलाश के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल सका। तेंदुए के लगातार परिसर में बने रहने की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने उसके संभावित रास्तों और आवाजाही वाले स्थानों को भी चिह्नित किया। इसके बाद घने जंगल के भीतर एक और पिंजरा लगाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

छह महीने पहले निदेशक की कार के आगे कूद पड़ा था तेंदुआ

एचआरआई परिसर में तेंदुए की मौजूदगी कोई नई बात नहीं है। इससे पहले 14 मई की रात तेंदुआ संस्थान के निदेशक उज्ज्वल सेन की कार के आगे अचानक कूद पड़ा था। तेंदुए को अचानक सामने देखकर परिसर में हलचल मच गई थी। तेंदुए के दोबारा दिखाई देने के बाद एचआरआई प्रशासन ने परिसर में रहने वाले वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और अन्य कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

एक साल दो महीने से परिसर में डेरा डाले है तेंदुआ

वन विभाग के अनुसार, संस्थान में पहली बार 12 अक्तूबर 2025 को तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए की निगरानी और उसे पकड़ने के लिए परिसर में पांच रात्रि दृष्टि कैमरे और चार पिंजरे लगाए थे। इसके बावजूद तेंदुआ अब तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आया है।

विज्ञापन

25 किलोमीटर के दायरे में लगातार दिख रहे तेंदुए से दहशत

सैदाबाद से हनुमानगंज और झूंसी तक करीब 25 किलोमीटर के दायरे में पिछले डेढ़ साल से तेंदुए की मौजूदगी ग्रामीणों और शहरवासियों के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। इस साल जनवरी में झूंसी के छिबैया गांव से एक तेंदुआ पकड़ा भी जा चुका है। आखिर इस पूरे क्षेत्र में कितने तेंदुए घूम रहे हैं, इसका स्पष्ट जवाब वन विभाग के अधिकारियों के पास भी नहीं है। चार दिन पहले हनुमानगंज में तेंदुआ दिखने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी।

वन विभाग बोला- एक ही तेंदुआ, लगातार बदल रहा ठिकाना

फूलपुर के वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि क्षेत्र में एक ही तेंदुआ है, जो लगातार अपना स्थान बदल रहा है। उन्होंने मंगलवार रात हनुमानगंज में तेंदुआ देखे जाने की बात से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि निगरानी कैमरे की फुटेज से यह स्पष्ट हो गया है कि एचआरआई परिसर के भीतर तेंदुआ मौजूद है। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें