फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मलखानपुर से निकलकर सुदनीपुर गांव में पहुंचा तेंदुआ, बकरी के बच्चे पर बोला हमला, गांव में दहशत

Mon, 11 Aug 2025 04:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र में आदमखोर तेंदुआ दहशत का पर्याय बन गया है। मलखानपुर धनैचा में सर्च आपरेशन चलने के बाद तेंदुआ भागकर पड़ोस के गांव सुदनीपुर में पहुंच गया है। यहां पर उसने बकरी के एक बच्चे का शिकार करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
हनुमानगंज के सुदनीपुर गांव में तेंदुआ आने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत थाना क्षेत्र में आदमखोर तेंदुआ दहशत का पर्याय बन गया है। मलखानपुर धनैचा में सर्च आपरेशन चलने के बाद तेंदुआ भागकर पड़ोस के गांव सुदनीपुर में पहुंच गया है। यहां पर उसने बकरी के एक बच्चे का शिकार करने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह भाग निकला। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई है। वन विभाग के लोग सर्च आपरेशन में जुट गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ एक झाड़ी में छिपकर बैठा है। 

विज्ञापन


मलखानपुर धनैचा में एक ग्रामीण को कर चुका है घायल

आदमखोर तेंदुआ मलखानपुर धनैचा गांव में शनिवार को एक बाजरे के खेत में घुस गया था। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से खेत को घेरकर जाल लगा दिया था। तेंदुआ गांव के राजेंद्र प्रसाद को घायल करते हुए जाल के ऊपर से भागकर निकल गया और दूसरे खेत में छिप गया। वन विभाग की टीम देखती रह गई। तेंदुआ को पकड़ने के लिए कानपुर ट्रैंकुलाइजर विशेषज्ञ को भी बुलाया गया है।

वह जेसीबी पर सवार होकर सर्च आपरेशन कर रहे हैं, लेकिन तेंदुआ का कहीं पता नहीं चल सका है। धनैचा गांव से निकलकर तेंदुआ रात में पड़ोस गांव सुदनीपुर में पहुंच गया है। इससे कई गांवों में दहशत का माहौल है। लोग अंधेरा होने के बाद घर से निकलने से कतरा रहे हैं। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें