फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : श्री बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन शुरू, मां गंगा के प्रस्थान के बाद खोले गए पट

Mon, 11 Aug 2025 03:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Shree Bade Hanuman Ji Mandir News : संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी मंदिर में दर्शन पूजन सोमवार को दोपहर बाद से शुरू हो गया। मंदिर के पट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। मां गंगा के प्रस्थान करने के बाद महंत बलवीर गिरी महाराज ने षोडशोपचार विधि से हनुमानजी की पूजन कर आरती उतारी।
विज्ञापन
श्री बड़े हनुमानजी की आरती करते महंत बलवीर गिरि। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी मंदिर में दर्शन पूजन सोमवार को दोपहर बाद से शुरू हो गया। मंदिर के पट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। मां गंगा के प्रस्थान करने के बाद महंत बलवीर गिरी महाराज ने षोडशोपचार विधि से हनुमानजी की पूजन कर आरती उतारी। इसके बाद दर्शन पूजन शुरू हो गया। इस साल सावन में हनुमानजी ने तीन बार अमृत स्नान किया। तीसरी बार 29 जुलाई नाग पचमी को गंगा जी ने मंदिर में प्रवेश किया था। इस बार 14 दिन हनुमानजी जल शयन में रहे।

विज्ञापन


तीन बार किया अमृत स्नान

महाकुंभ में अखाड़ों के अमृत स्नान की तरह हनुमानजी ने भी तीन बार अमृत स्नान किया। मंदिर के महंत बलवीर गिरि जी महाराज ने बताया कि यह पहला मौका है जब मां गांगा ने सावन महीने में ही तीन बार बजरंग बली को स्नान कराया है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें