फोटो परिचय। राजस्व टीम पर हमले से नाराज लेखपालों ने हंडिया तहसील में दिया धरना
उतरांव थाना क्षेत्र के थूलमा गांव में सोमवार को सरकारी जमीन का सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर जानलेवा हमला किया गया। हमले से नाराज लेखपालों ने लेखपाल संघ के मंत्री रजनीश श्रीवास्तव की अगुवाई में मंगलवार को कार्य बहिष्कार करके धरना कर आक्रोश जताया।
सीमांकन करने गई राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश शुक्ला, लेखपाल संघ हंडिया के तहसील अध्यक्ष अजय तिवारी, अरविंद कुमार व शिवकुमार शामिल थे। ईंट-पत्थर और लाठी के हमले से टीम के सभी सदस्य घायल हो गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अजय तिवारी को रेफर कर दिया गया था। लेखपालों ने हमलावरों की गिरफ्तारी कर, कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर हरिश्चंद्र, नरेंद्र यादव, दिनेश बिंद, नीरज मिश्रा सहित लेखपाल मौजूद रहे। संवाद